17 july- सुबह 10 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • राष्ट्रपति पद के लिये संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में आज मतदान। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवर रामनाथ कोविंद और विपक्ष की प्रत्‍याशी मीरा कुमार के बीच सीधा मुकाबला।
  • संसद का मॉनसून सत्र आज से।
  • वस्तु और सेवा कर परिषद की आज नई दिल्ली में बैठक। नई कर व्यवस्था के सुचारू कार्यान्वयन की समीक्षा की संभावना।
  • ओडिसा में रायगढ़ और कालाहांडी ज़िलों में बाढ़ की स्थति गम्भीर, मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भाग में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी। गुजरात में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से मृतकों की संख्या 15 हुई।
  • आई.एच. मनुदेव ने चेन्नई में पहला नेशनल मास्टर्स स्नूकर टूर्नामेंट जीता।
  • गुंटूर में अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा के संदीप कुमार ने बीस किलोमीटर की रेस वॉक में स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

read more- AIR