2018 में गूगल अपने क्रोम ब्राउज़र में ऐड करेगा ऐड ब्लॉकर

लगभग दो महीने पहले खबर आई थी कि गूगल अपने क्रोम ब्राउजर के लिए जल्द ही एड ब्लॉकर को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गूगल यह योजना को सभी यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से चालू करने के बारे में सोच रहा है। साथ ही वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि, यह सुविधा दोनों डेस्कटॉप और मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध होगी। साथ ही कहा जा रहा था कि गूगल अगले कुछ हफ्तें में इस नए फीचर के बारे में घोषणा कर सकती है। गूगल ने भी अब इस खबर की पुष्टि कर दी है। साथ ही कंपनी ने एड ब्लॉकर कैसे काम करेगा के बारे में जानकारी शेयर की है।

कंपनी के ब्लॉग पर एक पोस्ट में गूगल ने घोषणा की कि वह ऑनलाइन एड में सुधार करने का प्रयास करने वाला एक इंडस्ट्री ग्रुप के साथ कोएलिशन फॉर बेटर एड्स में शामिल हो रहा है। ग्रुप ने बेहतर बेटर एड स्टैण्डर्ड के लिए एक लिस्ट किया है, जो कि व्यापक शोध के आधार पर डेस्कटॉप और मोबाइल एड के लिए बनाया गया है। एड स्टैंडर्ड्स के अनुसार, पॉप-अप एड, ऑटो स्टार्ट वीडियो और एड जिसमें काउंटडाउन टाइमर ‘यूजर्स के एक्सेसिबिलिटी के नीचे’ है।

 

read more- BGR HINDI

Be the first to comment

Leave a Reply