21 June – सुबह 11 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – योग लोगो के जीवन का अंग बना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संबोधन में श्री मोदी ने कहा – योग पूरी दुनिया को भारत से जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ में 55 हजार से अधिक लोगों के साथ योगासन किए।
  • एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली में योग दिवस समारोह में शामिल हुए।
  • देश के पांच हजार स्थानों और दुनिया के एक सौ अस्सी देशों में योग कार्यक्रमों का आयोजन।
  • कैबिनेट सचिव ने पहली जुलाई से वस्तु और सेवाकर लागू करने की तैयारियों की समीक्षा की।
  • एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज पटना में बैठक।
  • रक्षामंत्री अरूण जेटली आज रूस के नोवोसिबिर्स्क में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर भारत-रूस समिति की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • और अनिल कुम्बले ने कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद की खबरों के बीच कोच का पद छोड़ा।

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply