26 August राशिफल: शनि जेष्ठा नक्षत्र में चल रहे हैं सीधी चाल, क्या रूख लेंगे आपके सितारे

दैनिक शुभाशुभ: 26.08.17 शनिवार, चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति बड़े धन लाभ के लिए शनि मंदिर में सिक्के चढ़ाकर गरीब मजदूरों को दान करें।

मेष: बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। परेशानियों में धीरज से काम लेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक

वृष: खान-पान में लापरवाही होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक

मिथुन: ऑफिस में सीनियर काम में रुकावटें डालेंगे। बुद्धिबल से शत्रुओं की चाल नाकामयाब होगी। स्टूडैंट्स पढ़ाई हेतु लापरवाही बरतेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक

कर्क: वैचारिक नकारात्मकता छाई रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध में परिजनों से संघर्ष होगा। नए परिचय से लाभ नहीं होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक

सिंह: दांपत्य क्लेश होगा। सांसारिक मुद्दों के कारण मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारों से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक

कन्या: व्यावसायिक क्षेत्र में यश मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। प्रतिस्पर्धियों पर जीत मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक

तुला: परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। जायदाद हेतु पारिवारिक परेशानी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक

वृश्चिक: स्नेहीजनों से संबंध बिगड़ेंगे। शारीरिक व्यग्रता रहेगी। पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक

धनु: प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आध्यात्मिकता का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों संग भेंट से हर्ष होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक

मकर: परिजनों के साथ टैंशन होगी। ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। शाम के समय फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक

कुंभ: व्यवहार में असावधानी से लोगों से टकराव होगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। कॉन्फ़िडैंस से कार्य करें। अकाऊंटस में गड़बड़ रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक

मीन: मानसिक एकाग्रता रहेगी। परिवारजनों से मतभेद होगा। आर्थिक घाटा झेलना पड़ सकता है। निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

Read More- PK