27 July राशिफल: गुरु बना चंद्र के नक्षत्र का आरोही, किन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी

दैनिक शुभाशुभ: 27.07.17 गुरुवार चंद्र सिंह राशि व उ.फा. नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति इच्छा पूर्ति हेतु दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मेष: यात्राओं पर खर्च बढ़ेगा। महत्वपूर्ण समय का लाभ उठाएं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। विरोधी वर्ग परेशानियां खड़ी करेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

वृष: दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। दौड़-भाग व परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मिथुन: घरेलू क्लेश परेशान करेंगे। ग्रह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान रह कर काम करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

कर्क: सुविधा-लक्ज़री के साधन प्राप्त होंगे। अकस्मात लाभदायक कार्य कि पूर्णता पर मन प्रसन्न होगा। दुर्भाग्य से निश्चित मिलेगी मुक्ति।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

सिंह: शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर के मामलात में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कन्या: स्थायी व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रूचि बढ़ेगी। दोपहर बाद प्रयास निरर्थक रहेंगे। मानसिक असंतोष व धनहानि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

तुला: व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति मदद करेगा। कठिन काम में सफलता मिलेगी। लक हर काम में साथ देगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

वृश्चिक: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सूझबूझ से किए कार्य सफल रहेंगे। शुभ कार्य की योजना बनेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

धनु: साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य बनेंगे। जीवन में उत्साह बना रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मकर: घर के रखरखाव का कार्य होने के संकेत हैं। अचानक काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवादों से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मीन: लंबित कार्यों कि पूर्णता से खुशी बढ़ेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढेगा। प्रोफेशनल सक्सैस मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

Read More –PK