![hl](https://www.fourthindia.in/wp-content/uploads/2017/06/hl-35-678x381.jpg)
मुख्य समाचार
- अमरीका ने कहा – दक्षिण एशिया में सुरक्षा सहयोग के आवश्यक संसाधन और प्रौद्योगिकी हासिल करने में वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं को मदद देगा।
- पहली जुलाई से आधार नम्बर के साथ करदाताओं का पैन नम्बर जोड़ना अनिवार्य।
- विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने राष्ट्रपति पद का नामांकन भरा।
- दुनियाभर की कम्पनियों पर फिरौती वसूलने के लिए साइबर हमले। मुम्बई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के एक निजी टर्मिनल का काम भी बाधित। जहाजरानी मंत्रालय और जेएनपीटी व्यापार, वाहन मालिकों और लोगों की परेशानी कम करने के उपाय कर रहे हैं।
- असम की बराक घाटी और मणिपुर तथा मिजोरम में भारी वर्षा से कई और इलाके बाढ़ की चपेट में। मुम्बई में रातभर की वर्षा और जलभराव से लोकल ट्रेनें प्रभावित।
read more- newsonair