29 August राशिफल: राहू-मंगल में बन रहे अंगारक दोष से होंगे कुछ खास Effects

दैनिक शुभाशुभ: 29.08.17 मंगलवार, चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा वायव्य, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति बुरे असर से बचने के लिए नींबू पर लौंग गाड़कर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

 

मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रेपुटेशन बिगड़ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।
शुभाशुभ: शुभ शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नेगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाजी से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताश होंगे। कर्मठता से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: विवाद के योग हैं अतः शांत रहें। आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों कि पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: मन संवेदनशील रहेगा। तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 0900 से सुबह 1030 तक।

 

वृश्चिक: आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: असमंजस वश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। कार्य असफलता से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें शारीरिक चोट लगने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

Read More- PK