3 बार MLA रहे मथुरा प्रसाद का निधन, फैमिली से मिलने 3 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी

कानपुर. कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट के विधायक मथुरा प्रसाद पाल का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वे इलाज के लिए कानपुर से दिल्ली आ रहे थे तभी मथुरा के पास उनका देहांत हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे आज दोपहर बाद स्वर्गीय पाल के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे।

 

सैनक रह चुके थे मथुरा प्रसाद

– तीन बार विधायक और बसपा शासनकाल में राज्यमंत्री रहे मथुरापाल जनता दल, कांग्रेस, बसपा और सपा से राजनीतिक सफर तय करते हुए वह भाजपा में पहुंचे थे।

– बीजेपी से इस बार जीतकर तीसरी बार वे विधायक बने थे।

– मथुरापाल पूर्व सैनिक रहे। सैनिक रहते हुए देश सेवा की। वीआरएस लेने के बाद गांव लौटे तो राजनीति में किस्मत अजमाने को जनता दल में शामिल हो गए।

– इसके बाद कांग्रेस, बसपा , सपा और वर्तमान में भाजपा से विधायक चुने गए।

– मथुरा पाल लम्बे समय से बीमार थे। विधानसभा चुनाव से पहले वह काफी बीमार थे।

– बीमारी की हालत में ही उन्होंने नामांकन कराया था। बीमारी से लड़ते हुए वह राजनीति कर रहे थे।

–  अत्यधिक बीमार होते हुए भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला था।

read more- samacharplus