3 august- राशिफल: गुरु का केतु षडाष्टक नाता, किस राशि को देगा एक नया Turn

दैनिक शुभाशुभ: 03.08.17 गुरुवार चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तरपूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति हानि से मुक्ति हेतु पीपल के पेड़ पर हल्दी की गांठे चढ़ाएं।

मेष: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा। विलासिता के साधनों पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

वृष: अनुकूल समाचार मिलेंगे। सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बिजनैस में लाभ होगा। आय वृद्धि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मिथुन: व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

कर्क: प्रयास उपरांत निराशा हाथ लगेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक कलह होने के योग हैं। परिचितों से उपहार मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

सिंह: लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकेशन में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कन्या: आत्मविश्वास व मान सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता निश्चित है। अकस्मात धन प्राप्ति होगी। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

तुला: मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्मकार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

वृश्चिक: आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

धनु: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मकर: भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मंदी रहेगी। मैंटल डिप्रेशन रहेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। स्टूडैंट्स को एजुकेशन में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मीन: मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी आएगी। पार्टनर से तालमेल बिगड़ेगा। आध्यत्मिकता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

Read More- PK