30 June- राशिफल: शुक्र वृष में आए,जानें किस राशि के लिए खुशी का संदेश लाए

दैनिक शुभाशुभ: 30.06.17 शुक्रवार, चंद्र कन्या राशि व उ.फा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 10:30 से दोपहर 12 तक।

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सुख-समृद्धि हेतु देवी लक्ष्मी पर नारियल मिश्री चढ़ाकर गरीबों में बांटें।

मेष: सुविधाओं का अभाव रहेगा। महत्वपूर्ण काम को दो दिनों तक टालें। अच्छी आर्थिक स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। प्रोफैशन में योजनाओं का शुभारंभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: गुस्सा कंट्रोल में रखें। जरूरी मीटिंग टालें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आएगा। निवेश लाभकारी है। प्रोफैशन में प्रगति होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: इच्छाएं पूर्ण होंगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कर्क: कार्यक्षमता में कमी आएगी। साधारण परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम अटकेगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

सिंह: समय फेवरेबल है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। मित्रों से लाभ होगा। सोशल लाईफ में प्रैस्टीज बढ़ेगी। प्रोपर्टी के विवाद निपटेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: फालतू खर्च होंगे। चापलूसी से दूर रहें। परिजनों से कलेश होगा। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लें। स्टूडैंट्स को लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुख मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,  शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

तुला: अवसरों का लाभ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। सामूहिक प्रोग्राम में मित्रों से मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानून की अवहेलना न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: मित्र मिलने आएंगे। सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नए काम की योजना बनेगी। अटका धन वसूल होगा। पारिवारिक आयोजन खुशी देंगे। ईर्ष्या बनी रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: वर्तमान समय कठिन रहेगा। लेन-देन का मामला उलझेगा। मानहानि के योग हैं। पारिवारिक तनाव व निराशा रहेगी। घर में कलेश का वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: उत्सव में शामिल होंगे। आर्थिक स्थति में गिरावट आएगी। पुरानी योजनाओं में बाधाएं आएंगी। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: कामकाज में लापरवाह रहेंगे तो रुकावटें आएंगी। वादा खिलाफ़ी से दिक्कतें आएंगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: धनलाभ होगा। नए ऑफर्स हाथ आएंगे| प्रेमी संग डेट पर जाएंगे। सर्विसमैन को इच्छित लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण कामों से बचें। काम में जोश बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

read more- Punjabkesari