31 July- राशिफल: चंद्रदेव करेंगे स्वाति नक्षत्र को पार, किस राशि के लिए सुखमय बनेगा सोमवार

दैनिक शुभाशुभ: 31.07.17 सोमवार चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सुखमय जीवन हेतु दूध में तिल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।

मेष: रोजगार में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। दांपत्य में तालमेल बढ़ेगा। भाई-बहन सहयोग देंगे। व्यावसायिक लाभ कम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,  शुभ समय सुबह 0900 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: प्रभावशाली व्यक्ति से मिलेंगे। प्रेमी संग मनोरंजक समय बिताएंगे। नए वाहन मिलने के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कर्क: व्यावसायिक मामले हल होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। अकाऊंट्स का काम पूरा करेंगे। स्टूडैंट्स पढ़ाई में ध्यान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतानपक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। मुनाफे को रीइन्वेस्ट करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कन्या: व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। अकाऊंट्स पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रोफैशनल डील करने से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: स्वास्थ्य नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। धैर्य से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: सोशल गैदरिंग में जाएंगे। प्रभाव में वृद्घि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। असमंजस की स्थिति से उभरेंगे। व्यावसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 0430 से सायं 06:00 तक।

धनु: भाग्योदय होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान के सहयोग से उन्नति होगी। लंबित कार्य पूरे होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: योजनाबद्ध होकर कार्य करें अन्यथा आवश्यक काम रहेंगे। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मीन: राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफीस में अधिकारी सहयोग करेंगे। विकास कार्यों में सफल रहेंगे। अकस्मात व्यवसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

Read More-PK