
मुख्य समाचार:-
- वित्तमंत्री अरूण जेटली ने स्पष्ट किया – केन्द्र का कृषि आय पर कर लगाने का कोई इरादा नहीं।
- दिल्ली नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत।
- प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा में प्रधानमंत्री का समेकित दृष्टिकोण अपनाने और परियोजनाएं निर्घारित समय पर पूरी करने पर जोर।
- उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा — शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने वाले और लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों को नई टैक्नोलॉजी का अधिक लाभ मिलेगा।
- शेयर बाजार में लगातार बढ़त का रूख। डॉलर के मुकाबले रूपया 29 पैसे मजबूत।
- सायना नेहवाल बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से पहले राउण्ड में ही बाहर।
read more- newsonair
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.