5 लोगों की हत्या के बाद पलायन कर रहे लोग, पुलिस छावनी में बदल गया गांव

रायबरेली. यहां के अपटा गांव में सोमवार को 5 लोगों की हत्या होने से सनसनी फैल गई थी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के कई लोग पलायन कर रहे हैं। अशांति के माहौल में वे यहां रहना नहीं चाहते हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा गांव पुलिस छावनी की तरह दिखने लगा है। पीएसी के साथ साथ पुलिस बल भी गांव में मौजूद है।

 

पलायन पर पुलिस की चुप्पी

– बता दें कि लोगों के गांव छोड़ने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।

– पलायन के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से पुलिस इनकार कर रही है।

– सोमवार की रात यहां सफारी गाड़ी से जा रहे एक ही फैमिली के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

– हत्या करने वालों ने 3 लोगों को पीट-पीट कर जान ले ली।

– इसके अलावा 2 लोगों को जिंदा ही गाड़ी में जला दिया।

– हत्या करने का आरोप राजा यादव, कृष्ण कुमार, यादव, प्रदीप यादव समेत तीन और लोगों पर लगा है।

– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधान के चुनाव को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला?

– अपटा गांव में प्रधानी के चुनाव से शुरू हुई रंजिश का खेल सीधे वर्चस्व की लड़ाई में बदल गया।

– सूत्रों के मुताबिक मौजूदा प्रधान भाजपा समर्थक है।

– विधान सभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य समर्थन किया था।

– लेकिन, वो चुनाव हार गए और यहां से विधायक सपा के मनोज पांडे चुनाव जीत गए।

– इस चुनावी रंजिश में कई बार दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

– लेकिन, प्रशासन ने इसे हमेशा हाई प्रोफाइल मामला मानते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया।

– सोमवार की रात सफारी में सवार मनीष मिश्र अपने 5 साथियों के साथ गांव के पास पहुंचा।

– उसने प्रधान के बेटे राजा यादव से बहस शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने ऊंचाहार थाने को फोन पर सूचना दे दी।

– लेकिन, कोतवाल ने वहां जाने की जहमत नही उठाई और देखते देखते मामला बढ़ता चला गया।

– दोनो पक्षों की ये कहासुनी पहले हाथापाई में बदल गई। फिर, गोलीबारी शुरू हो गई।

– प्रधान पुत्रो के साथ गांव वालों ने हमला करने आये सफारी सवार 6 लोगों में से 5 लोगो को पहले लाठी डंडो से पीटा।

– इसके बाद फायरिंग कर दी जिसमे तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

– वहीं, दो लोगों को गाड़ी के अंदर ही आग लगाकर हत्या कर दी गई।

 

read more- samacharplus