8 August राशिफल: मंगल पर अश्लेषा नक्षत्र का साया, किन राशियों को मिलेगी माया

दैनिक शुभाशुभ: 08.08.17 मंगलवार, चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति खुशियों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी पर केले चढ़ाएं।

 

मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

वृष: शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

कर्क: कुछ ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

कन्या: पार्टनर संग मधुरता बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में बड़ा लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

धनु: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मकर: आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

Read More- PK