लखनऊ में डबल मर्डर ने प्रशासन की खोली पोल, गला दबाकर दो बहनों की हत्या

लखनऊ. राजधानी लखनऊ की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। एक सप्ताह में हुई डकैती की दो बड़ी वारदातों के खुलासे में अभी पुलिस उलझी ही थी कि, बेख़ौफ़ बदमाशो ने गुडंबा इलाके में दो बुजुर्ग बहनों की हत्या पुलिस को एक और चुनौती दे दी। बताया जा रहा इलाके के बजरंग बिहार में रह रही दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या की गई। घटना की पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानें क्या है मामला? 

-उत्तर प्रदेश की राजधानी इन दिनों बदमाशों के निशाने पर है।

-लखनऊ में पहले पीजीआई और गोमतींनगर में हुई डकैती की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करने के उलझी पुलिस को बदमाशों ने एक और बड़ी चुनौती दे दी।

-मामला लखनऊ के गुडंबा के बजरंग बिहार का है, जहां इलाके में रहने वाली संदल (65) और जुग्गन (45) नाम की दो सगी बहनों की लाशें उनके अलग अलग कमरों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

-बताया जा रहा है दोनों बहनें साथ ही रहती थी एक बहन ने सायबर कैफे तो दूसरी का परचून का दुकान था।

 

सुबह में दिखी थी दोनों बहन 

-दोनों बहने विवाहित थी बड़ी बहन संदल के पति की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी बहन जुग्गन का पति से तलाक हुआ था।

-जिसके बाद से दोनों बहनें साथ ही रह रही थी।

-घटना के बाद चौकाने वाली बात भी सामने आई है मौत से पहले पड़ोस में रहे वाले एक युवक की माने, तो उसने मृतका एक बहन को सुबह देखा था।

-जिससे माना जा रहा है बदमाशो ने कुछ घंटे पहले ही वारदात को अंजाम दिया।

 

लूट की आशंका 

-दो बहनों की हत्या की खबर सुनते ही आनन फानन में गुडंबा पुलिस और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

-मामले की जांच के दौरान फिंगर एक्सपर्ट डॉग स्कॉर्ड को भी बुलाया गया।

-पुलिस ने दोनों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

-पुलिस का कहना है दोनों की हत्या गला दबाकर की गई। वहीं घटना के पीछे लूट की आशंका भी जताई जा रही ही।

 

read more- samacharplus