नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1763-ब्रिटिश सैनिकों ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1858- ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया जिसके तहत भारत में प्रशासन का जिम्मा ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश सरकार को सौंपा गया।
1935- ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया जिसके तहत बर्मा (अब म्यांमार) और अदन को भारत से अलग किया गया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1970 श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980- इटली में बम विस्फोट में 70 से अधिक मरे , 200 घायल।
1985 अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987-विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने।
1990- इराक ने कुवैत पर हमला किया।
1999- पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर में पांच सौ से अधिक लोगों की मौत।
1999-चीन ने सतह से सतह पर 8000 किलोमीटर लम्बी दूरी की मारक क्षमता वाली एक मिसाइल का परीक्षण किया।
2013- एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।
Read More- UNI