film review: सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ नहीं कर पाई उजाला, आधा ही दिखा ईद का चांद!

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ एक लंबे इंतजार के बाद इस शुक्रवार सिनेमाघरो में प्रदर्शित हो गई हैं। ईद के मौके पर सलमान खान अपने चाहने वालों के लिए फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का तोहफा लेकर आए हैं। बता दें सलमान खान की यह कबीर खान के साथ तीसरी फिल्म हैं, इससे पहले दोनो की जोड़ी बजरंगी भाईजान और टाइगर में देखी गई थी, दोनो ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। दोनों की यह तीसरी फिल्म है, जो करीब 5550 स्क्रीन्स पर रीलीज की गई हैं।

फिल्म – ट्यूबलाइट
डायरेक्‍टर – कबीर खान
स्टारकास्‍ट – सलमान खान, सोहेल खान, ओम पुरी, मोहम्‍मद जीशान, मातिन रे तंगु, झू-झू
रेटिंग – 3 स्‍टार 

फिल्म की कहानी-

यह कहानी दो भाईयो भरत (सोहेल खान) और लक्ष्मण (सलमान खान) की हैं। जिन्होंने बचपन में ही अपने मां-बाप को खो दिया था। बचपन से ही दोनो भाईयों को बन्ने चाचा(ओम पुरी) ने पाल पोसकर बढ़ा किया हैं। लक्ष्मण जो कि दिमागी रुप से थोड़ा कमजोर है, जिसके कारण सभी उसे ट्यूबलाइट कहकर बुलाते हैं। मगर अपने भोलेपन के कारण वह सभी का चहेता होता हैं। दोनो भाईयों में एक दुसरे के लिए बेइंतहा प्यार होता हैं।

कहानी में इमोशनल कर देने वाला पल तब आता हैं जब भरत की नौकरी आर्मी में लग जाती हैं, और उसे भारत-चीन के बीच छिड़ी जंग में भेजा जाता हैं। बस फिर क्या लक्ष्मण को अपने भाई भरत की चिंता सताने लगती हैं। भरत के युध्द में जाने के बाद लक्ष्मण बेसब्री से उसके वापस लौटने का इंतजार करता हैं। लेकिन लक्ष्मण, भरत की परेशानियों से बेखबर अपने विश्वास पर कायम रहता हैं कि भरत जरुर वापस आएगा। भरत वापिस आता हैं या नही। किन परेशानियों में फंसा है आखिर भरत। क्या भरत लक्ष्मण का हो पाएगा मिलाप। बस यहीं देखने के लिए आपको सिनेमाघरो का रुख करना होगा।

इंटरस्टिगं फैक्ट्स

:- बता दें कि सालो से इंडस्ट्री में दो खान सलमान खान और शाहरुख खान की लड़ाई के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं, मगर अपनी दुश्मनी को भुलाकर फिर एक हुए बॉलीवुड के ये खान ट्यूबलाइट में फिर एक बार साथ नजर आते हैं। बता दें कि सलमान की इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियों रोल में नजर  आए हैं। वहीं रियल लाइफ ब्रदर सलमान खान और सोहेल खान पर्दे पर भी भाईयों के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में दर्शको को बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बजाय चीन की अभिनेत्री झू झू नजर आने वाली हैं।

:- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी की ये फिल्म आखिरी फिल्म हैं, उनके फैंस इस फिल्म में उनको आखिरी बार इस फिल्म में अभिनय करते देख सकेंगे।

 

क्यों देखने जाए ट्यूबलाइट

:- फिल्म में पहली बार सलमान खान एक अलग रोल में नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शक इमोशनली फिल्म से जुड़ने में सफल हो पाएंगे। क्योंकि सलमान की यह फिल्म फूूल्ली इमोशनल ड्रामा आधारित हैं।

:- फिल्म का डायरेक्शन और सिनेमैटोग्रफी बेहद शानदार हैं।फिल्म में जहां सलमान खान एक सीधे लड़के के रोल में नजर आ रहे है, इंटरवल के बाद उनका एक अलग ही किरदार पर्दे पर देखने को मिलेगा।

:- वहीं बात करे फिल्म के कलाकारों के अभिनय की तो इस फिल्म में सलमान खान और सोहेल के चाचा बने दिग्गज अभिनेता स्वं ओमपुरी का अभिनय दर्शक आखिरी बार देख पाएंगे। वहीं सलमान खान और सोहेल खान की एक्टिंग भी काबिलेतारिफ हैं। चीनी अभिनेत्री भी बॉलीवुड के रंग में ढलती नजर  आई हैं। फिल्म में मातिन रे छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।

 

read more- samcharjagat

Be the first to comment

Leave a Reply