kanpur – दोहरे हत्याकाण्ड से इलाके में दहशत

 

कानपुर। (संजय मौर्या )  महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल गाॅव में समय लगभग रात्रि 00 :30 बजे धर्मेन्द्र सिंह पुत्र छविनाथ सिंह उम्र 25 वर्ष , सूरज पुत्र विश्वनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी सरसौल थाना महाराजपुर कानपुर नगर द्वारा अपने सगे चाचा रघुनाथ सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह उम्र 65 वर्ष व चाची श्रीमती ललिता सिंह पत्नी रघुनाथ सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी सरसौल थाना महाराजपुर कानपुर नगर जो अपने घर के बाहर सो रहे थे, उनको चाकू व ईटा मारकर घायल कर दिया सूचना पर थानाध्यक्ष महाराजपुर पुलिस बल के मौके पर पहुॅचकर दोनों को घायलावस्था में एम्बुलेंस से तुरन्त हैलट अस्पताल भेजा गया, रास्ते में दोनों की मृृत्यु हो गई।

 

शवों को मोर्चरी में रखवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृृतक रघुनाथ सिंह के कोई सन्तान नहीं थी जिन्होंने अपने हिस्से का मकान अपने पड़ोसी को बेचने के कारण मृृतक के सगे भतीजे धर्मेन्द्र व सूरज में नाराजगी थी कि हम लोगों को न बेचकर अपना मकान पड़ोसी को क्यों बेच दिया। थाना महाराजपुर में मु0अ0सं0-258/18 धारा-302 भादवि अभियोग पंजीकृृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।।