Kanpur- FB पर हुई दोस्ती प्यार में बदला, नशीली दवा खिला BF ने बनाया बंधक

कानपुर. यहां के गोविंद नगर इलाके में संदिग्ध हालत में एक लड़की को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस से 100 नंबर के जरिए लड़की ने मदद की गुहार लगाई थी। दरअसल, दिल्ली की रहनेवाली एक लड़की को 3 महीने से बंधक बनाकर रखा गया था। नशीली दवा खिलाकर उसे पहले दिल्ली में बेहोश किया गया था। फिर, अपहरण कर कानपुर लाया गया था।

 

फेसबुक से हुई थी दोस्ती

– लड़की ने बताया कि छिबरामऊ का रहनेवाला रवि दिल्ली में ही कॉल सेंटर में काम करता था।

– फेसबुक के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। फिर, बातचीत होने लगी। दोनों के बीच की पहचान दोस्ती में बदल गई।

– काफी दिनों तक दोस्ती के बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया। फिर, लड़के ने उसे मिलने के लिए बुला लिया।

– रवि की बातों में आकर 4 मार्च को दिल्ली में ही लड़की उससे मिलने पहुंची थी।

– BF ने पहले उसे नशीली दवा खिला दी। इसके बाद अपहरण कर कानपुर ले आया।

– लड़की के मुताबिक उसे काफी दिनों तक छिबरामऊ गांव में ही लड़के ने रखा।

 

ऐसे लड़के के गिरफ्त से आई बाहर

– लड़की ने बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। अपहरण के बाद अक्सर मारपीट करता था।

– पुलिस को उसने कहा कि काफी मुश्किल के बाद वो लड़के के चंगुल से बाहर निकली है।

– बाथरूम का बहाना बनाकर किसी तरह 2 मिनट की बात कहकर बाहर निकली थी।

– फिर, उसने 100 नंबर पर डॉयल कर पुलिस को जानकारी दी।

– लड़की ने कहा कि दिल्ली में भी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

– उसने कहा कि फैमिली को जानकारी दे दी है। दिल्ली से वो कानपुर आने वाले हैं।

 

read more- samacharplus