LIVE नीतीश कुमार कैबिनेट विस्‍तार: कौन-कौन बना बिहार सरकार में मंत्री, यहां जानिए

दो दिन पुरानी नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। पटना के राजभवन में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार में कुल 27 लोगों को मंत्री बनाया जाएगा। जदयू कोटे से 14 चेहरे, जबकि बीजेपी कोटे से 12 और एक लोजपा कोटे से मंत्री बनेंगे। इस विस्तार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से कोई भी चेहरा मंत्री नहीं बनेगा। खबर है कि उन दोनों दलों के चेहरों पर नीतीश कुमार ने ऐतराज जताया है, जिसके बाद एनडीए में खटपट की भी खबरें आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतनराम मांझी ने अपनी नाराजगी पहले ही जता दी है।

यहां पढ़ें Nitish Kumar Cabinet Expansion Live Updates: 

6.17 PM: पशुपति कुमार पारस ने ली मंत्री पद की शपथ। लोजपा कोटे से बने हैं मंत्री। रामविलास पासवान के भाई हैं। किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अलौली से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।

6.14 PM: ब्रज किशोर बिंद ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। चैनपुर से हैं विधायक। अतिपिछड़ा समुदाय से आते हैं।

6.12 PM: रमेश ऋषिदेव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। मधेपुरा के सिंहेश्वर से हैं विधायक। दलित समुदाय से आते हैं।

6.08 PM: दिनेश चंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से हैं विधायक। यादव जाति से आते हैं। दसवीं पास हैं। सहरसा से सांसद भी रह चुके हैं.

6.06 PM: कपिलदेव कामत ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। मधुबनी जिले के बाबूबरही से हैं विधायक। अति पिछड़ी जाति के तांती जाति से आते हैं।

6.02 PM: कृष्ण कुमार ऋषि ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पूर्णिया के बनमनखी से हैं विधायक। दलित समुदाय से आते हैं।

6.01 PM: मदन साहनी ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दरभंगा के गौरा बरम से हैं विधायक। अतिपिछड़ी जाति के मल्लाह जाति से आते हैं।

5.58 PM: विनोद कुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। भाजपा कोटे से बने हैं मंत्री। प्राणपुर सीट से हैं विधायक।

5.56 PM: फिरोज अहमद उर्फ खुर्शीद ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। पश्चिमी चंपारण के सिकटा से हैं विधायक। नीतीश सरकार के इकलौते मुस्लिम चेहरा बने हैं।

5.54 PM: राणा रणधीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे हैं। पूर्वी चंपारण से हैं विधायक। राजपूत जाति से आते हैं।

5.40 PM: संतोष कुमार निराला ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। बक्सर के राजपुर से हैं विधायक। पहले एसी-एसटी कल्याण मंत्री रह चुके हैं। दलित समुदाय से आते हैं।

5.48 PM: विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। पहली बार मंत्री बने हैं। लखीसराय से हैं विधायक। भूमिहार जाति से आते हैं।

5.46 PM: मंजू वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बनी हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। बेगूसराय से हैं विधायक। पिछड़ी जाति के कोइरी जाति से आती हैं।

5.43 PM: मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेश कुमार शर्मा, भूमिहार जाति के बीजेपी नेता को मंत्री बनाया गया है। वे 2010 में पहली बार विधायक बने और बीजेपी व्‍यावसायिक मंच के अध्‍यक्ष रहे। 

5.40 PM: शैलेश कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। मुंगेर जिले के जमालपुर से हैं विधायक। पिछड़ी जाति के धानुक जाति से आते हैं।

5.38 PM: बिनोद नारायण झा ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। सवर्ण समुदाय से आते हैं।

5.36 PM: महेश्वर प्रसाद हजारी ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। समस्तीपुर से हैं विधायक।

5.33 PM:  कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री।  नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। जहानाबाद के घोसी से हैं विधायक।

5.30 PM: प्रमोद कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। मोतिहारी से हैं विधायक।

5.27 PM: जय कुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दिनारा से हैं विधायक।

5.25 PM:  रामनारायण मंडल ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। बांका से चौथी बार बने हैं विधायक।

5.22 PM: श्रवण कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। नीतीश के स्वजातीय हैं। नालंदा से विधायक हैं।

5.20 PM: नंद किशोर यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। इससे पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पटना साहिब से हैं विधायक।

5.18 PM: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

5.16 PM: प्रेम कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ। बीजेपी कोटे से बने हैं मंत्री। इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। गया शहर से हैं विधायक।

5.13 PM: विजेन्द्र प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। जदयू कोटे से बने हैं मंत्री। नीतीश सरकार में लगातार रहे हैं मंत्री। सुपौल से हैं विधायक।

5.13 PM: बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ले रहे हैं सभी संभावित मंत्रियों का नाम।

5.10 PM: राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में। समारोह की विधिवत शुरुआत।

5.00 PM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान पहुंचे राजभवन। सभी संभावित मंत्रियों का राजभवन पहुंचने का सिलसिला जारी।

 

Read More- jansatta