Mann ki Baat Live: लोग शिकायत करते हैं, मेरा भाषण बहुत लंबा रहता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 34वीं मन की बात है। मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 20 भाषाओं में सुनाया जाता है। लोग 1922 पर मिस कॉल करके मन की बात को अपने मोबइल पर भी सुन सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन पर यह दिखाया जाता है। इसमें पीएम मोदी अपनी बात कहने के अलावा कुछ लोगों की बातों को भी शामिल करते हैं। जो कि उनको श्रोताओं ने भेजी होती हैं। मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 से हुई थी। विपक्ष मन की बात कार्यक्रम पर बराबर हमला बोलता रहा है। मोदी मन की बात सुनाते हैं लेकिन किसी और के मन की बात नहीं सुनते यह कहकर ताना भी मारा जाता है।

Read more at:jansatta