
नई दिल्ली: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया है।
हजारीबाग की निचली अदालत ने सिंह को हत्या के लिए दोषी माना है। कोर्ट 23 मई को सजा का ऐलान कर सकता है।
अशोक सिंह की 3 जुलाई 1995 को हत्या हुई थी। जिसके बाद प्रभुनाथ सिंह समेत कई अन्य पर हत्या का आरोप लगा था।
प्रभुनाथ सिंह की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में होती है। वे बिहार के महराजगंज से सांसद रह चुके हैं।
read more News State
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.