Paytm के मालिक ने दिल्ली के इस VVIP इलाके में खरीदा 82 करोड़ का बंगला

नई दिल्लीः  PAYTM  के संस्थापक और सी.ई.ओ. विजय शेखर शर्मा ने दिल्ली के वी.वी.आई.पी. इलाक़े लुटियंस ज़ोन में 82 करोड़ का नया घर खरीदा है। जानकारी के मुताबिक शर्मा ने नया घर नई दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में लिया है। गोल्फ लिंक्स देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। शर्मा की कंपनी वन97 ने अगस्त 2010 में पेटीएम की शुरुआत की। करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अभी चीनी कंपनी अलीबाबा पेटीएम में सबसे बड़ी हिस्सेदार है।

Be the first to comment

Leave a Reply