PM मोदी आज 35वीं बार देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 35वीं बार रेडियो के जरिए देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे। मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए देशभर में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में खास तैयारी की गई है, जिसमें वह खेल से जुड़े मुद्दे खासकर 2020 टोक्यो ओलिंपिक के बारे में अपने विचार साझा कर सकते हैं। मोदी के कार्यक्रम को सुनने के लिए देशभर में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में खास तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में वह खेल से जुड़े मुद्दे खासकर 2020 टोक्यो ओलिंपिक के बारे में अपने विचार साझा कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक देश भर के साइ केंद्रों के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया है कि वे खिलाड़ियों को इसके बारे में बताएं। बता दें कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का जन्मदिन 29 अगस्त को होता और इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। माना जा रहा है कि मोदी इस पर भी बात करेंगे। राष्ट्रपति हर साल 29 अगस्त को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते हैं।

 

Read More- PK