Samsung Galaxy Tab S3 कल हो सकता है भारत में लॉन्च

सैमसंग द्वारा कल भारत में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और उम्मीद है कि कंपनी इसमें अगला फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। किंतु अब तक सामने आई खबरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट में कंपनी Galaxy Tab S3 को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह डिवाइस Galaxy Tab 2 का सफल वेरियंट हो सकता है। Samsung Galaxy Tab S3 को पहली इस साल आयोजित हुए MWC 2017 इवेंट में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस एप्पल iPad Pro को टक्कर दे सकता है। साथ ही कंपनी इसे दो वेरियंट में पेश कर सकती है जिसमें एक वेरियंट में वाईफाई और दूसरे में सेलुलर सपोर्ट होगा।

 

read more- BGR HINDI

Be the first to comment

Leave a Reply