SBI बैंक के लॉकर से पूर्व सपा MLA की पत्नी के 45 लाख के जेवरात गायब, मचा हड़कंप

बदायूं. जिले के बिसौली इलाके में स्थित एसबीआई बैंक गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक के लॉकर से सपा के पूर्व विधायक योगेन्द्र कुमार गर्ग की पत्नी शकुंतला के 45 लाख के सोने के जेवरात गायब हो गए हैं। इस घटना से बैंक के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

 

विधायक की पत्नी ने बैंक मैनेजर से की शिकायत

 

-जानकारी के अनुसार सपा के पूर्व विधायक की पत्नी ने बिसौली स्थित एसबीआई बैंक के लॉकर में 45 लाख का जेवर जमा कराया था।

-शकुंताल में आखिरी बार अपना लॉकर 15 जून 2016 को देखा था।

-आज जब वह लॉकर चेक करने गईं तो उसमें से उनके जेवरात गायब थे।

-जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बैंक के मैनेजर नवभार सिंह से की।

-वहीं इस वारदात के बादे से बैंक के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

read more- Samachar Plus

Be the first to comment

Leave a Reply