Tata Motors ने बेंगलुरू परिवहन निगम को 30 बसें सौंपी

बेंगलुरू। टाटा मोटर्स ने बेंगलुरू मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम को 30 नई बसों की आपूर्ति की है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह उसके द्वारा निगम को आपूर्ति की जाने वाली कुल 1,385 बसों के ऑर्डर का ही हिस्सा है। इनमें अल्ट्रा 6ा9 भारत स्टेज-4 मिडी और एलपीओ 1512ा55 भारत स्टेज-4 बसें शामिल हैं।

कंपनी के बिक्री एवं विपन उपाध्यक्ष आर. टी. वासन ने कहा कि यह कंपनी की नई पीढ़ी की बसें हैं। यह कंपनी की सार्वजनिक परिवहन में नवोन्मेषी तकनीक लाने की प्रतिबद्धता को दिखाती हैं और बेंगलुरू जैसी भविष्य की स्मार्ट सिटी की आने वाली जरूरतों को पूरा करती हैं।

read more- samacharjagat

Be the first to comment

Leave a Reply