देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी भारत में मध्य राजस्थान से पूर्व में असम और मेघालय तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। यह ट्रफ उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी भारत तक पहुँच रही है।

दक्षिणी उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके अलावा असम और मेघालय पर भी एक चक्रवाती सिस्टम हवाओं में है।एक अन्य चक्रवाती सिस्टम उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना पर दिखाई दे रहा है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिण में कोमोरिन क्षेत्र तक बन गई है।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब आता दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान पर है।

देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओड़ीशा में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। असम व मेघालय के कई भागों में हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली।

छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

पूर्वी भारत के लगभग सभी राज्यों और राजस्थान तथा गुजरात में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

read more- skymetweather

Be the first to comment

Leave a Reply