महात्मा गांधी का जिक्र कर बोले अमित शाह- बहुत चतुर बनिया था वो

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रायपुर में विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पर बोलते हुए अमित शाह ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्हें एक ‘चतुर’ बनिया किया। अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस किसी एक विचार धारा के आधार पर किसी एक सिद्धांत के आधार पर बनी हुई पार्टी ही नहीं है, वो आजादी प्राप्त करने का एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है, आजादी प्राप्त करने का एक साधन था और इसलिए महात्मा गांधी ने दूरंदेशी के साथ, बहुत चतुर बनिया था वो, उसको मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उसने आजादी के बाद तुरंत कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। महात्मा गांधी ने नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम समाप्त कर रहे हैं। इसलिए ही कहा था महात्मा गांधी ने क्योंकि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है, देश चलाने के, सरकार चलाने के कोई सिद्धांत ही नहीं थे।

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply