
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा के गठन के संकेत दिए हैं। छह जुलाई के बाद वह लखनऊ में किसी भी दिन बड़ा धमाका कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं को इकट्ठा करने की कवायद शुरू कर दी है। इस मुहिम में इटावा, फतेहपुर और कानपुर देहात के कुछ नेताओं को लगाया गया है। कानपुर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा जल्द ही सबके सामने होगा। इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रमजान के बाद यह रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह सेक्युलर मोर्चा के साथ हैं और उनका सहयोग व आशीर्वाद हमारे साथ है। कोई भी उपेक्षित इसमें शामिल हो सकता है।
सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि नई सरकार को लेकर हम छह महीने तक कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। यूपी सरकार को छह महीने का समय मिलना चाहिए। फिर भी सीएम योगी आदित्यनाथ को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बोले, नई सरकार में अन्याय और उत्पीड़न शुरू हो गया है। थानों में उगाही चल रही है। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। इसलिए दो बार मुझे खुद धरने पर बैठना पड़ा। यही स्थिति रही तो जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
read more- LiveHindustan
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.