सुबह 10 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • भारत और फ्रांस का आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में सहयोग का फैसला। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों इस वर्ष के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में अपने किसी भी सैनिक के हताहत होने से भारतीय सेना का इनकार।
  • उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में पिछले महीने हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल दो प्रमुख अभियुक्तों को विशेष जांच दल ने गिरफ्तार किया।
  • इसरो के सबसे शक्तिशाली जी एस एलवी मार्क-3 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती आज से।
  • नेपाल की संसद आज नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी।
  • ब्रिटेन में मध्य लंदन में संदिग्ध आतंकी हमले। एक वाहन के टक्कर मारने और छुरेबाजी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल।
  • चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में लंदन में कल रात दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से हराया।

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply