ह्यूमन यूथ वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित की प्रेसवार्ता

  •  महिला शशक्तिकरण हेतु आयोजित की जाने वाली ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण कार्यशाला सम्बंधित दी गई जानकारी
  •  विगत 19 वर्षों से ह्यूमन यूथ वेलफेयर सोसायटी संस्था कर रही है समाज सेवा के कार्य
  •  शिविर में सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी, ब्यूटीशियन सहित लगभग 41 प्रकार के प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षिकाओं द्वारा निःशुल्क दिये जायेंगे
  •  आगामी 21 जून को आर0 एस0 एस0 के प्रान्त सेवा प्रमुख डॉ0 सत्य प्रकाश करेंगे शिविर का शुभारंभ
कानपुर महानगर। ( सर्वोत्तम तिवारी) सामाजिक संस्था ह्यूमन यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। वार्ता में संस्था द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों और आगामी 21 जून से महिला शशक्तिकरण हेतु लगाये जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताया गया।
श्याम नगर सी0 ब्लाक में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि ह्यूमन यूथ वेफेयर सोसायटी संस्था पिछले 19 वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रही है। संस्था द्वारा महिला शशक्तिकरण और महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मेंहदी, ब्यूटीशियन आदि जैसे लगभग 41 प्रकार के प्रशिक्षण शिविर समय समय पर निःशुल्क लगाये जाते रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल एवं उनके शशक्तिकरण हेतु आगामी 21 जून से 30 जून तक संस्था द्वारा ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपरोक्त सभी प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकाओं द्वारा महिलाओं को  निःशुल्क दिये जायेंगे। बताया गया कि यह शिविर श्याम नगर सी0 ब्लाक में मॉर्डन गैस एजेंसी प्रांगण में लगाया जायेगा। जिसका शुभारंभ 21 जून को प्रातः 11 बजे आर0 एस0 एस0 के प्रांत सेवा प्रमुख डॉ0 सत्य प्रकाश के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद संस्था द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, और संस्था पदाधिकारियों द्वारा सभी को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जायेगा।
*आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शांति स्वरूप भटनागर, सचिव संध्या भार्गव, विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती नीलम भार्गव, श्रीमती नीता भार्गव, श्रीमती मोनिका भटनागर, श्रीमती पूर्णिमा विश्वकर्मा, संयोजक नीरज भार्गव सहित कार्यक्रम प्रायोजक एवं प्रमुख समाजसेवी नीत कुमार (नितिन) आदि लोग उपस्थित रहे।*

Be the first to comment

Leave a Reply