अखिल भारीतय क्षत्रीय महासभा एकता की ऑनलाइन वेब मीटिंग संपन्न,

(रिपोर्ट -पंकज कुमार)

उत्तर प्रदेश। लखनऊ,05 जून २०२२,अखिल भारीतय क्षत्रीय महासभा एकता की आज राष्ट्रिय पदाधिकारियों की ऑनलाइन वेब मीटिंग संपन्न हुई ,इस मीटिंग के मुख्य अतिथि/प्रभारी यू पी चौहान प्रमुख महासचिव थे,बैठक प्रारम्भ की घोषणा के बाद श्री गणेश व माँ सरस्वती को वंदन कर, महाराणा प्रताप व महाराजा छत्रसाल अमर रहे के नारे गूंजे ,फिर अयोध्या के राजा राम जी को नमन कर कार्यक्रम आगे बढ़ा। क्रायक्रम के मुख्य अथिति चौहान के आग्रह के बाद एक-एक कर सभी ने अपनी अपनी बात रखी, प्रमुख वक्ताओं में यू पी सिंह चौहान प्रमुख महासचिव ,रावेंद्र सिंह भदोरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,सुहेल सिंह परमार जी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री, समाजसेवी देशराज सिकरवार,राम बहादुर सिंह,मैडम अरुणा,शौर्या पुंडीर,शिवा सिंह,ठाकुर धीरज ,उमेश सिंह,विनायक सिंह चौहान,सदस्य अनुशासन, समिति आदि थे। वेब बैठक का सफल संचालन राष्ट्री प्रवक्त्ता /प्रभारी बुंदेलखंड(आई टी प्रभारी) अरुण सिंह चंदेल ने किया। चंदेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दो माह बाद लखनऊ में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा एकता क्षत्रीय समाज सुधार,प्रगति, तरक्की,उत्थान के लिए अपना एक सामाजिक कार्यकर्म करायेगी।

 वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर डाला ,पिछले करायकर्मो व बैठकों से सबक लेकर आगे सुधार पर जोर दिया ,ज़िले से प्रदेश व राष्ट्रिय तक सम्मान,एकरूपता,व समीक्षा आदि पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रमुख क्षत्रीय समाजसेवी राष्ट्रिय अध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया की मीटिंग में कमी की बात को बार बार उठाया । राष्ट्रिय प्रवक्ता अरुण सिंह चंदेल ने सभी को बताया कि वो जरूरी कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं उपस्थित हो पाये है।

क्षत्रीय सामाज ने जिन मुद्दों को गंभीरता से लिया और जिसमे आगे कार्य करने की रणनीति बनी वो इस प्रकार है: पार्टियों को अगर क्षत्रियों का मतदान चाहिए तो-लोकसभा में पूर्णतः पहले आर्थिक आरक्षण लागु करे ,अदर कास्ट में शादी होने पर मां बाप की आज्ञा अनिवार्य करें, 3 गाय माता को राष्ट्रीय दर्जा लोकसभा के पहले पारित करें, हमारे यहां देशभक्त मिलिट्री पैरामिलिट्री फोर्स एयर फोर्स नेवी सभी लोग देश को टैक्स देते हैं- इसलिए राजनेताओं को जो भी आर्थिक सहायता मिलती है उस पर टैक्स लागू होना चाहिए, मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे जितने भी हो सभी पर टैक्स लागू होना चाहिए बिना टैक्स के कोई भी संस्था ना छोड़ी जाए।

ऑनलाइन वेब मीटिंग में नरेंद्रपाल सिंह भदौरिया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ग्वालियर(म.प्र.), अनूप कुमार सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,लखनऊ(उ.प्र.) , शिव बहादुर सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लखनऊ(उ.प्र.), अजय कुमार सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलिया (उ.प्र.), दिनेश कुमार सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चम्पारण (बिहार), प्रो. सत्येन्द्र प्रताप सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छतरपुर(म.प्र.), संजय कुमार सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , गोंडा (उ.प्र.) ,छत्रपाल सिंह चौहान जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आगरा(उ.प्र.),डॉ0 रणवीर सिंह राणा जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अलीगढ़(उ.प्र.), श्री इन्द्रजीत सिंह सोमवंशी जी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कानपुर नगर (उ.प्र.) ,राजकुमार सिंह जी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मऊनाथ भंजन (उ.प्र.),लक्ष्मण सिंह जी ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रयागराज(उ.प्र.), बच्चू सिंह चौहान जी ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री,आगरा (उ.प्र.), दिनेश सिंह बैस जी ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, नागपुर (महाराष्ट्), सुभाष सिंह चौहान जी ,राष्ट्रीय सचिव, गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.) आदि लोग उपस्थित थे।