उत्तर प्रदेश ,लखनऊ,12 अक्टूबर 2022,आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय गोमती नगर में आप चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रेड प्लस हॉस्पिटल के डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई इस सदस्यता ग्रहण समारोह में अयोध्या विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज मिश्रा मौजूद रहे. सभाजीत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की प्रभावशाली नियमावली और कल्याणकारी व्यवस्थाओं के चलते सम्मानित जनता आप से जुड़ती जा रही है.
आप- ने किया शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार,
आम आदमी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने की कड़ी में शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संगठन का विस्तार किया।
प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एस.के.एस राठौर एवं घनश्याम श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एस.के.एस राठौर ने कहा कि जहां पूर्व की सरकारों ने शिक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था वहीं वर्तमान सरकार शिक्षा को पूरी तरह से निजी हांथों में सौंपने की दिशा में काम कर रही है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में केवल आम आदमी पार्टी ही शिक्षा और स्वास्थ्य को जनसुलभ बनाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि पार्टी के *प्रदेश प्रभारी, सांसद (राज्यसभा) मान0 संजय सिंह जी की स्वीकृति से एवं शिक्षक *प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर(डॉ) डी एनएन एस यादव जी के अनुमोदन के पश्चात
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में जनता का मुद्दा शिक्षा और स्वास्थ्य होगा न कि धर्म और जाति। आम आदमी पार्टी पूरे देश मे आएगी और जनता को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं देगी।*
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची
1- श्री सुभाष चंद्र नायक – प्रदेश उपाध्यक्ष- गोरखपुर
2- भाष्कर भूषण मिश्रा- प्रदेश सचिव- प्रतापगढ़
3- श्री शिव प्रताप सिंह- सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी-उन्नाव
4- श्री अवधेश कुमार पांडे (जिला अध्यक्ष मिर्जापुर)
5- श्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष कुशीनगर)
6- श्री रवि शंकर वर्मा (महानगर अध्यक्ष प्रयागराज)
7- श्री सोनू सिंह (जिला अध्यक्ष गोरखपुर)
8- श्री प्रवीण यादव (जिला अध्यक्ष इटावा)
9- श्री पुनीत तिवारी (जिला अध्यक्ष फतेहपुर)
10- श्री पंकज मिश्रा (जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर)
11- श्री जितेंद्र कुमार (जिलाध्यक्ष महोबा)
12- श्री रोविलास कुमार(रवि शाक्य)- (जिलाध्यक्ष कानपुर नगर)
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह यादव, बी.एस. यादव, शैलेंद्र पांडे, प्रदेश सचिव श्रीमती रेखा कुमार, दुर्गेश कुमार चौधरी, विनीत पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश अरोड़ा गोल्डी, श्रीमती प्रतिभा मौर्य, विनोद पाल आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.