आप पार्टी रोकने का पूर्ण प्रयास,

(रिपोर्ट: अरुण सिंह चंदेल,वरिष्ठ पत्रकार)

नयी दिल्ली,12 जनवरी 2023, आज देश में जो हालात हैं,वो विपक्षीयों,पत्रकारों,समाजसेवियों को जेल में डालो और उन्हें बात कहने से रोक दो,जो हो रहा है क्या वो ठीक है ?, इसका जवाब जनता को अपनी वोट की ताकत से देना होगा। पर लगता है कि बात तो साधारण आदमी की समझ से परे है, ऐसा ही कुछ दिख रहा है,यह प्रश्न सच है कि झूठ है यह जनता तय करेगी ?

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लगातार जुर्म हो रहे है क्योकि वो समाज के लिये संघर्ष कर रहे है ,देश के लिए कार्य कर रहे है, बीजेपी का केस पर केस दागना की क्या यही राजनीति है ? कोर्ट के आदेश के बाद अपने समर्थकों के साथ न्यायालय परिसर से बाहर आये और उन्होंने कहा कि वो ऊपरी अदालत में अपना पक्ष रखेंगे,कहा की आप याद रखे यहाँ तक कि फासिस्टों ने रोम पर 30 अक्टूबर 1922 को कब्जा कर लिया। जनता ने इस शख्स को पहले खुदा माना, फिर लाश को चौराहे पर टांग पत्थर बरसा कर मार दिया। एक दिन समय आएगा की झूठ समाप्त होगा। अगर लोकतंत्र मे जनता की आवाज उठाना गुन्हा है तो मै सौ बार उठाऊंगा।चाहे मुझे जेल क्या फांसी में लटका दो।

दिल्ली के सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने आम आदमी पार्टी से लगभग 164 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया। यह पैसा आप को 10 दिन के अंदर जमा करना होगा। यह एक्शन दिल्ली एल जी  वीके सक्सेना के उस निर्देश पर लिया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से करोडो रुपये वसूलने का निर्देश दिया थे।

उसी बात लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अफ़सरों पर असंवैधानिक नियंत्रण का नाजायज़ इस्तेमाल देखिए -बीजेपी ने दिल्ली सरकार की सूचना विभाग सचिव ऐलिस वाज़ आई ए एस से नोटिस दिलवाया है कि 2017 से दिल्ली से बाहर राज्यों में दिये गए विज्ञापनों का खर्चा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से वसूला जाएगा. और देशके अधिकतर मुख्यमंत्रीयों को कोई नोटिस नहीं भेजी गयी जबकि सभी ने अपने प्रदेश के बहार विज्ञापन दिये,दिल्ली में काफी मुख्यमत्रियों के विज्ञापन छपे थे,ये भारतीय जनता पार्टी की चाल है,बी जे पी आप पार्टी से डर गयी है।

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम।

Be the first to comment

Leave a Reply