आम आदमी पार्टी ने अध्यादेश को वापिस लेने के लिए देश में क्रांति शुरूवात की,

नयी दिल्ली ,11 जून 2023,दिल्ली के राम लीला मैदान में क्रांति का बिगुल बजाने आम आदमी पार्टी मैदान में उतरी , कारण लोकतंत्र को बचाने की मुहीम का आह्वान किया। रैली में आप के वरिष्ठ नेता मुख्य एंट्री दिल्ली, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ हम है और वो मेरे साथ है । 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। सूत्रों से पता चला है, जैसे दिल्ली में डिक्टेटरशिप लागू है, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी अध्यादेश लाया जाएगा। एक कहानी का जिक्र करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने इंगित किया कि चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। सारा सामान जैसे दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया। दो हज़ार नोट को चालू किया और फिर बंद किया। इस ऑफर इस राजा ने देश का नुक्सान किया, 2024 में इस राजा को गद्दी से हटाना जनता का फ़र्ज़ है।

हमने दिल्ली वासियों के लिए सुप्रीम कोर्ट में हक़ की लड़ाई लड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष में फैसला दिया जिसको मोदी सरकार ने छुप कर अध्यादेश निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे और हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का यह पहला वार है। कल यही अध्यादेश अन्य गैर भा जा पा राज्यों के लिए लाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि देश में लोकतंत्र समाप्त होता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।

वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जुगाड़ू पार्टी है जो कि केजरीवाल से दर कर उन्हें दिल्ली चलने में रोड़ा अटका रही है। केजरीवाल अगर अधिकारियों को दंडित नहीं कर पाएंगे तो सरकार कैसे चला पाएंगे। केजरीवाल का प्यार लोगों को 42 डिग्री की गर्मी में खींच लाया है।

उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक अध्यदेश के जरिये लोगों का हक हड़पना चाहती है। राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे। वरिष्ठ नेता वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में विधानसभा होने का अर्थ है कि लोग चाहते हैं कि दिल्ली में जनता की आवाज के अनुसार सरकार चले लेकिन मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस अध्यदेश को रद्द करेगी। यदि सब कुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो विधानसभा का क्या अर्थ है। रैली में काम से काम एक लाख लोगो ने शिरकत की।दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से कारकार्ताओ ने भी भाग लिया।

कपिल सिब्बल ‘आप’ महारैली में कहा कि मोदी जी डबल इंजन सरकार चाहते हैं यानी वे देश के हर राज्य में सीबीआई और ईडी के भरोसे अपनी सरकार चाहते हैं। ये सोच सही नहीं है कि सारी पावर हमारे ही हाथ में हो। अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सभी विपक्षी दलों को खत्म करने में लगे हुए हैं अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा कर देंगे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अध्यादेश लाने के मामले में भाजपा से सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते थे कि आम आदमी पार्टी को संविधान पर भरोसा नहीं है जबकि संविधान को भाजपा नेता नहीं मान रहे हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा आप कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्यों नहीं माना और वह अध्यादेश लेकर क्यों आई है। गोपाल राय ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को करारी मात दें।
आम आदमी पार्टी की महारैली शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज में रैली में सर्वप्रथम भाषण देना आरंभ किया। उन्होंने केंद्र सरकार को कौरवों की सेना जबकि आम आदमी पार्टी को पांडव करार दिया। उन्होंने कहा कि कौरवों ने पांडवों से छल से इंद्रप्रस्थ छिना था उसके बाद उनको वनवास दिया उसी तरह केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार से छल कर के अधिकार छीन लिए हैं और उनके नेता मनीष सिसोदिया को छल करके जेल में डाल रखा है।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़