इंडियन एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह ने ली अंतिम सांस, सुबह पड़ा था दिल का दौरा

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह (98 वर्ष) का देहांत हो गया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया. वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह हमेशा एक युद्ध नायक के रूप में याद किए जाएंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक 1965 के भारत-पाक युद्ध का नेतृत्व किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पताल पहुंचकर अर्जन सिंह का हाल-चाल लिया था.

 

Read More at-