उत्तर प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार 21 अगस्त को निधन,

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ,22 अगस्त 2021,उत्तर प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार 21 अगस्त 2021 को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह चार जुलाई से संजय गांधी में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका देहांत हुआ है।कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे।कल्याण सिंह की पार्थिव शरीर लखनऊ के मॉल एवेन्यू में उनके आवास पर रखा गया है।

कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया ,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक का घोषित किया है, योगी ने 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश का भी घोषणा की है. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जायेगा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लखनऊ पहुंचकर शृद्धांजलि दी.,बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती समेत अनेक नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए रात से ही उनके आवास पर उनके चाहने वालो का भीड़ लगी है।

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!
राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,राम विलास वेंदाती, विनय कटियार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम।
.

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply