कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नई दिशा/ई-डायरी के माध्यम से टीम बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित कराया गया

रायबरेली। गत 28 अक्टूबर 2017 को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नई दिशा/ई-डायरी के माध्यम से टीम बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने सक्रीय रूप से प्रतिभाग किया टीम बिल्डिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सामुहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। इस गतिविधि में प्रतिभागी कर्मचारियों को नई दिशा/ई-डायरी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। सभी कर्मचरियों ने ऐसी गातिविधि को भविष्य में पुनः कराये जाने की इच्छा व्यक्त की।