कानपुर में आठ पुलिकर्मियों की हत्या के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को गिरफ़्तार किया

उज्जैन : कानपुर में आठ पुलिकर्मियों की हत्या के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ़्तार कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारें जहां इसे गिरफ़्तारी बता रही हैं, वहीं विपक्षी नेता पूछ रहे हैं कि कहीं ये सोच समझकर किया गया आत्मसर्मपण तो नहीं है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके पूछा है, “ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.”                                                                                                                                             

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस बीते एक हफ़्ते से विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश कर रही थी.

इस कोशिश में विकास दुबे गैंग के कई सदस्यों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है.

इसके बावजूद पुलिस विकास दुबे को पकड़ने में नाकाम रही और उज्जैन की स्थानीय पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ़्तार किया है

Vikas Dubey Arrested 09-July-2020