कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प, एक की मौत, लगा कर्फ्यू

 

कासगंज। जहां एक तरफ पूरा देश गणतत्र के जश्न में डूबा है। हर तरफ तिरंगा लहराया जा रहा है। राजपथ से देश ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास भी कराया। लेकिन कासगंज में तिरंगे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़कर पथराव, आगजनी और फायरिंग तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई है।

तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में बवाल

आपको बतादें कि कासगंज कोतवाली के मथुरा-बरेली हाइवे पर बिलराम गेट के पास जब कुछ युवक तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। तभी एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और मामला इतना बढ़ गया कि पथराव के बाद आगजनी, फायरिंग भी हो गयी।जिसकी चपेट में आने से चन्दन नाम के युवक को गोली लग गई। चन्दन की मौके पर ही मौत होने के बाद बवाल और बढ़ गया।

बवाल बढ़ता देख आईजी अलीगढ़ मौके पर पहुंचे

वहीं मौके घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।खुद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालत काबू में पाने का प्रयास किया। साथ ही आसपास के जिलों जैसे कि एटा,अलीगढ ,हाथरस से भी पुलिस फ़ोर्स को बुला लिया गया।

बताया जा रहा है कि गोली लगने से मृतक चन्दन समेत तीन लोग घायल थे। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मामले को बढ़ता देख मौके पर आईजी अलीगढ संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचकर बताया कि इस पथराव और फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी है।और हमारे पास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स है। जिससे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

डीएम आर.पी. सिंह ने जिले में धारा 144 लगाया 

जिले में तनाव को देखते हुए डीएम आर.पी. सिंह ने जनपद में धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात हो गई है। साथ ही पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। ताकि जल्द से जल्द बवाल को कम किया जा सके।