केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द जारी करेगा सोशल मीडिया नीति

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तथ्यों को पेश करने की प्रामाणिकता और तौर तरीकों को निर्धारित करने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय नयी नीति का मसौदा बना रहा है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग को प्रभावी तौर पर रोकने के लिये मंत्रालय इस पर चस्पा की जा रही जानकारियों और तथ्यों पर पैनी नजर रखेगा। इसके लिये व्यवस्थित नीति बनाने के लिये गुरुवार को गृह मंत्रालय में अहम बैठक हुई। इसमें केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जा सकने वाली और इस्तेमाल नहीं की जा सकने वाली जानकारियों को श्रेणीबद्ध करने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी सामग्री और देश की छवि को धूमिल करने वाली जानकारियों को साजिशन साझा करने जैसी गतिविधियों को रोकने के भी पुख्ता इंतजाम तलाशे जा रहे हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नीति का अंतिम मसौदा लगभग तैयार हो गया है। आगामी बैठकों में इसे अंतिम रूप देकर मंत्रालय की मंजूरी के लिये पेश किया जायेगा।

 

read more- IMNB

Be the first to comment

Leave a Reply