केरल में मानसून का प्रवेश

नयी दिल्ली ,देश में मानसून प्रवेश कर चूका है,केरल में भारी बारिश हुई ,केरल और लक्षद्वीप में बारिश कर मानसून कर्नाटक तक पहुंच रहा है।आगामी दो से तीन दिनों के भीतर सम्पूर्ण कर्नाटक में मानसून पहुंचने की संभावना है। हलकी बारिश कुछ इलाको में हो रही है जैसे दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के साथ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में. सम्भावना है कि अगले कुछ दिनों में देश के प्रमुख राज्यों मानसून पहुंच सकता है, केरल में 3 जून को मानसून पंहुचा था, अन्य जगहों पर 4 जून से बारिश प्राम्भ हुई थी।

मौसम विभाग ने केरल में बारह घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।रूक रूक कर केरल और लक्षदीप में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। केरल मे 24 घंटे के अंदर कोच्चि में 9 सेमी,त्रिशूर में 11 सेमी,वक्कड़ (मल्लपूरम जिला) में 16 सेमी,कोझीकोड में 7 सेमी, पुंजर और कोन्नी में 13 सेमी,कोन्नी और कांजीरापल्ली (कोट्टायम जिला) में 14 सेमी, बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश इसी तरह कुछ दिनों तक जारी रहेगी।अन्य राज्यों में भी प्री मानसून रहेगा।झारखंड में 10 से 12 दिनों के बाद मानसून पहुंच जाएगा, लेकिन रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज से बारिश के आसार हैं।देश में प्रमुख शारो का तापमान रहा, मुंबई 29.2°,बेंगलुरु 21.4°,चेन्नई 30.2°,हैदराबाद 25,°कोलकाता 31.4°,अहमदाबाद 31.4°,पुणे 22.2°, नई दिल्ली 26.2°.@ फोर्थ इंडिया न्यूज़

 

 

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply