गूगल ट्रांसलेट में शामिल हुईं 7 भारतीय भाषाएं

गूगल भारत में सकारात्मक रूप से कुछ उपयोग कर रहा है और इसकी उपस्थिति अलग अलग तरीके से महसूस की जा सकती है। कंपनी आए दिन कोई न कोई नया फीचर मुहैया करा है जो कि डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वेरियंट में उपलब्ध हो रहे हैं। वहीं अब कंपनी अपने ट्रांसलेट एप के लिए नया फीचर पेश किया है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय यूजर्स के लिए संचार को और भी बेहतर बनाना है। गूगल द्वारा भारत में रीजनल भाषाओं को सपोर्ट करते हुए इसमें 7 नई रीजनल भाषाएं शामिल की हैं। जिसमें बंगाली, गुजराती, कनाडा, तमिल, तेलेगु और उर्दू शामिल हैं। खास बात है कि नया फीचर आॅफलाइन मोड में भी उपलब्ध होगा।

ये भाषाएं अब गूगल ट्रांसलेट पर विभिन्न फीचर्स के लिए उपलब्ध होंगी। यदि आप इन्हें उपयोग करना चाहते हैं तो आप हिंदी और मलयालम सहित इन सात भाषाओं में अपनी वॉयस के साथ ट्रांसलेट क्वेरी कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट पर आॅफलाइन ट्रांसलेट की भी सुविधा उपलब्ध है जिसमें नई शामिल की गई भाषाओं के लिए अपडेट किया गया है।

 

Read more at-