गूगल ने इस खास मौके पर आलू और आटे से बनाया डूडल

गूगल ने आज स्वीडिश साइंटिस्ट Eva Ekeblad के 239वें जन्मदिन पर एक खास तरह का डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गूगल ने डूडल बनाने के लिए खास तौर पर छिलकों के साथ आलू और आटा का इस्तेमाल किया है। Eva Ekeblad की सबसे बड़ी उपलब्धि आलू, आटा और एल्कोहल की खोज करना है।

Eva Ekeblad का जन्म 10 जुलाई 1724 और 15 मई 1786 को उनका निधन हो गया था। एकेब्लाड रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज में भर्ती होने वाली पहली महिला Eva Ekeblad थीं। Ekeblad के काम ने स्वीडन में न केवल आलू को स्टेबल फूड बनाया बल्कि गेहूं, राई और जौ की आपूर्ति में भी वृद्धि हुई, जिससे अकाल की आवृत्ति कम हो गई।

पहले गेहूं, राई और जौ से एल्कोहल बनाई जाती थी, जिसके चलते खाने के लिए आटा कम पड़ जाता था। हालांकि, इसकी खोज के बाद अनाज बचने लगा और लोगों की जरूरत के हिसाब से आटा मिलने लगा।

 

बता दें कि आलू सबसे पहले स्वीडन में होते थे। Eva Ekeblad की खोज से पहले, आलू को इंसानों नहीं बल्कि जानवरों का खाना माना गया था। उसके बाद एक सदी के लिए केवल ऊंचे लोगों के लिए यह उपलब्ध होता रहा। 16 साल की उम्र में ईवा की शादी राजनेता क्लेस क्लॉसन से हो गई थी, जिनसे उनके पांच बच्चे हुए।

 

वहीं, गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है। हाल ही में गूगल ने विंबलडन टूर्नामेंट के लिए डूडल बनाया था। वहीं गूगल ने डूडल बनाकर दुनिया के सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंट के 140वें साल को दर्शाता है। ऑल इंग्लैंड क्लब और क्रोक्वेट क्लब में आयोजित होने के कारण विंबलडन को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है। इस साल टेनिस टूर्नामेंट 3 जुलाई से शुरू होगा और यह 16 जुलाई तक चलेगा।

 

read more- BGR