चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव: तीसरे राउंड की काउटिंग में कांग्रेस आगे

सतना: चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में तीसरे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्चेदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी से लगभग पचपन सौ मतों से आगे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीसरे राउंड तक कुल 21 हजार तीन सौ 28 मतों की गिनती की गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने पांच हजार पांच सौ चौरासी मतों से बढ़त हासिल कर ली है। मतगणना के लिए कुल 19 दौर की गणना होगी।

इसके पहले दूसरे दौर की मतों की गिनती के दौरान कथित तकनीकी खामी के बावजूद मतों की गिनती शुरू करने पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट में कांग्रेस के प्रेम सिंह विजयी हुए थे। उनके निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है।

 

read more at-