चुनाव राष्ट्पति पद, वोटो की गिनती आज ,

नयी दिल्ली,21 जुलाई 2022 ,राष्ट्पति पद चुनाव की वोटिंग संपन्न हो चुकी है,भारत के राष्ट्रपति का पद जो देश में सर्वोच्च निर्वाचित पद है, आज वोटो की गिनती है, देश के समस्त नागरिको की निगाहे भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए होंगा उस पर है। राष्ट्रपतीय निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल की सूची के कुल 4796 निर्वाचकों में से 99% से अधिक निर्वाचकों ने मतदान किया था। 11 राज्यों और पुदुचेरी संघ राज्य-क्षेत्र से विधान सभा सदस्यों द्वारा 100% मतदान किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।30 मतदान केन्द्रों में से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था । आज इस चुनाव में जीत की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

आइये आपको बताते चले कि 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।बैलट बॉक्स राज्यों से दिल्ली पहुंच चुका है,यशवंत सिन्हा और द्रोपदी मुर्मु में से कौन भारत का अगला राष्ट्रपति होगा। आज 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वैसे जनता कयास लगा चुकी की जीत किसकी होगी। सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply