दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की बधाई एवं प्रधानमंत्री ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की.

नयी दिल्ली,04 अक्टूबर 2022, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दशहरे की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -“विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयदशमी का पर्व पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की, अनैतिकता पर नैतिकता की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे ‘दशहरा’ के रूप में मनाया जाता है और रावण पर भगवान राम की जीत ‘रावण दहन’ के माध्यम से दर्शायी जाती है। श्री राम जी का आदर्श आचरण और सदाचार का संदेश पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरणा देता रहा है।

पूर्वी भारत में, इस दिन ‘दुर्गा मूर्ति विसर्जन’ समारोह उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस प्रकार यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता का उदाहरण है। मैं कामना करती हूं कि यह त्योहार हमें नैतिकता, सच्चाई और अच्छाई के शाश्वत जीवन मूल्यों को आत्मसात करने और शांति तथा सद्भाव का जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहे।”

प्रधानमंत्री ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की है और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है। श्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री की स्तुति का पाठ भी साझा किया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता।

विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥
नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं!”
विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता।
विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥

नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं! @ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply