दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर १५ साल का परचम ढहाया।

नयी दिल्ली,07 दिसंबर 2022, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर इतिहास रचा है। अरविन्द केजरीवाल की पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है,अब तक आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई है. ली है,नगर निगम दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 126 है, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 104 वार्ड पर विजयी पताका फेहरा कर बहुमत से पीछे रह गयी। कांग्रेस सिर्फ 9 वार्ड में जीत कर पहचान बना पायी है, 3 वार्ड में निर्दलीय भी जीते हैं।

आपको बताते चले कि दिल्ली में पिछले साल तीनों निगमों का एक बार फिर विलय होने के बाद यह पहला एमसीडी चुनाव था। नगर निगम दिल्ली में 250 वार्ड के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे ।दिल्ली में 250 वार्ड में चुनाव हुए ,चुनाव में 42.21% मतदान आप पार्टी के पक्ष मेंरहे और बीजेपी के पक्ष में 38.97% मतदान रहे।

खास बात यह है कि 15 साल बाद बी जे पी राज का अब अंत हुआ है। विजयी अभियान को सम्बोधित करने के लिए अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे, पंजाब के सीएम भगवंत मान, डिप्टी सी एम मनीष सिसोदिया ,राष्ट्रिय प्रवक्ता व उ प्र प्रभारी संजय सिंह मजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रहे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है।वही आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने सभी को बधाई देते हुए बी जे पी पर तंज़ कसा कि खूब फ़र्ज़ी मुकदमे लगाए ,फिर भी दिल्ली की जनता ने अरविन्द केजरीवाल को ईमानदार साबित कर दिया है और दिल्ली नगर निगम में पूर्ण बहुमत दिलाई है।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम