दीपावली पर इन जगहों पर जलाएं दीए, आपके घर पधारेंगी लक्ष्मी

दीपावली का अर्थ ही है- दीए जलाकर चारों ओर प्रकाश फैलाना। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। आपके घर में भी लक्ष्मी पधारें, इसके लिए आवश्यकता है, दीयों को कुछ विशेष स्थानों पर जलाकर रखने की :

एक दीया पीपल के पेड़ के नीचे जलाना अति शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

दीवाली वाले दिन अपने प्रवेशद्वार व चौखट पर दोनों ओर दीया जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है।

घर के पास वाले चौराहे पर भी दीया जलाना जरूरी है।

घर में पूजा स्थल पर चौमुखा दीया जलाएं, जो सारी रात जलता रहे।

मंदिर में भी दीया अवश्य जलाकर आएं, इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

घर में तुलसी के गमले के पास भी दीया जलाएं व माथा टेकें।

पानी के नल के पास भी दीपक अवश्य जलाएं।

एक बात का ध्यान अवश्य रखें, जहां भी दीया जलाकर रखें, दीए को रखने से पहले, वहां कुछ मीठा अवश्य रखें।

 

read more at-